द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के द्वारा नॉलेज पार्क स्थित IIMT कॉलेज में रक्तदानर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। कैम्प का शुभारंभ IAS शैलेन्द्र भाटिया (नोडल अधिकारी नोएडा एयरपोर्ट) ने किया। शिविर में सभी के सहयोग से 216 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। मुख्य अतिथि ने सभी को रक्तदान करने के फायदों से अवगत कराया व अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक नोएडा में रक्त की कमी चल रही थी। जिसे दूर करने के लिए IIMT कॉलेज के MD मयंक अग्रवाल से अनुरोध करने पर उन्होंने कॉलेज कैंपस में रक्तदान शिविर आयोजित करने की सहमति प्रदान की। रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के सहयोग से लगाये गये शिविर में 216 बहुमूल्य यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

हीमोग्लोबिन मिला कम
रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि रक्तदान के लिए छात्र छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। सभी ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। कैंप में 45 विद्यार्थियों में हीमोग्लोबिन कम मिला, साथ ही कुछ का वजन भी कम था इस कारण वह रक्तदान नहीं कर पाए। शिविर में कॉलेज के MD मयंक अग्रवाल व क्लब अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल ने भी रक्तदान किया। शिविर में डायरेक्टर उमेश कुमार, डॉ चेतन खेमराज (डायरेक्टर) , डॉ आनंद प्रकाश सिंह, डॉ सुरभि सिंह, डॉ सत्यवीर सिंह, डॉ कीर्ति, डॉ अश्वनी तिवारी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर निखिल गर्ग, गिरीश जिंदल,ऋषि अग्रवाल, संजय गर्ग, अनिल गुप्ता, सरदार रंजीत सिंह (मणि) सहित अन्य लोग मौजूद थे।

