-युवा शक्ति संगठन ने प्रदेश में किया संगठन का विस्तार
-संगठन गौतमबुद्धनगर में जल्द खोलेगा निशुल्क लाइब्रेरी
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: युवा शक्ति संगठन (YSS) ने प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार किया है। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में संगठन विस्तार की जानकारी दी गई। संगठन में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सुनील शर्मा को सौंपी गई। राष्ट्रीय संयोजक योगेश त्यागी ने उन्हें औपचारिक नियुक्ति पत्र सौंपा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पुष्पेन्द्र तिवारी ने YSS के उद्देश्यों और गौतमबुद्ध नगर सहित उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार की योजना की जानकारी दी। कहा कि यह नियुक्ति युवा शक्ति संगठन की उत्तर प्रदेश में सक्रियता को और भी प्रभावशाली बनाएगी और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।
यह है उद्देश्य
संगठन के पदाधिकारी ने संगठन के उद्देश्य के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि युवा शक्ति संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना व उन्हें उचित मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करना है। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि संस्था के साथ हज़ारो की संख्या में युवा जुड़ रहे है। संगठन का उद्देश्य गौतमबुद्धनगर में जल्दी निशुल्क लाइब्रेरी खोलना है। संगठन वन नेशन वन एजुकेशन के लिए लगातार आवाज उठा रहा है जिससे सभी युवाओं को एक जैसी शिक्षा मिले और प्रतियोगिताओं में बराबर के मौके मिले। सुनील शर्मा ने YSS की राष्ट्रीय टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह संगठन को उत्तर प्रदेश में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव शर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईशान सिंह, कोषाध्यक्ष यश शर्मा, महिपाल सिंह, पीएस मुखर्जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
