-लोगों का आरोप नहीं मिल रही हैं मूलभूत सुविधाएं
-IRP के अधीन आने के बाद भी उम्मीद धराशाई
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सुपरटेक गोल्ड लैंड सोसाइटी के निवासियों की उम्मीद धराशाई हो गई है। लोगों को उम्मीद थी कि सोसाइटी के मामले IRP के अधीन आने के बाद बदहाल व्यवस्था में सुधार होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सोसाइटी में साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। साथ ही सोसायटी के अंदर की सड़कें खराब हैं तथा आवागमन के लिए बाहरी सड़क व्यवस्था भी सुविधाजनक नहीं है। मेंटेनेंस से जुड़े कार्य भी अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पा रहे हैं।
सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं, लेकिन प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निवासियों में चिंता बनी हुई है। सोसायटी के 100 से अधिक बायर्स ने प्रशासन के अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की गुहार लगाई है
लोगों की अपील
सोसायटी के निवासियों का कहना है कि आए दिन छोटी-बड़ी समस्याएं एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। ऐसी परिस्थितियों में होम बायर्स के एकजुट होकर स्थिति संभालने के बावजूद भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने संबंधित प्रशासन एवं मेंटेनेंस टीम से अनुरोध किया है कि इस गंभीर स्थिति का तत्काल संज्ञान लिया जाए और सोसाइटी में साफ-सफाई, बिजली-पानी, सड़क, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए। हम किसी विवाद की नहीं, बल्कि अपनी सोसाइटी की पुरानी गरिमा, सुरक्षा, स्वच्छता और पहचान वापस पाने की मांग कर रहे हैं।
