-हिंदू सम्‍मेलन में मुख्‍य अतिथि के रूप में पहुंचे स्‍वामी चक्रपाणि
-यूजीसी बिल को वापस लेने की कही बात

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष स्‍वामी चक्रपाणि महाराज हिंदू सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्‍होंने हिंदू समाज को संगठित होने का मंत्र दिया। सम्‍मेलन के बाद वह भाजपा के वरिष्‍ठ नेता प्रधान बृजपाल राठी के आवास ईटा सेक्‍टर पहुंचे। बृजपाल राठी के आवास पर स्‍वामी चक्रपाणि महाराज से मिलने के लिए विभिन्‍न सेक्‍टरों से लोग पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए स्‍वामी चक्रपाणि ने लोगों के साथ चर्चा की।

कानून वापस लेने की मांग
इस अवसर पर स्‍वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि यूजीसी हिंदू समाज को आपस में बांटने वाला कानून है। कहा कि यह कहना पूरी तरह से गलत है कि कुछ लोग ही किसी को परेशान करते हैं। कहा कोई भी व्‍यक्ति किसी भाषा, क्षेत्र, जाति, धर्म, लिंग या अन्‍य किसी भी प्रकार से किसी के गलत व्‍यवहार करता है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मांग की कि सरकार यूजीसी कानून वापस ले। इस अवसर पर श्री निवास प्रधान, आलोक नागर, बॉबी भाटी, गौरव राठी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।