
-लगातार पांचवी बार आयोजित होगा सरस अजीविका मेला
-31 राज्यों के हजारों उत्पाद किए जाएंगे प्रदर्शित
द न्यूज गली, नोएडा: देश के विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए आप को विभिन्न स्थान पर घूमने की बजाए सिर्फ नोएडा आना होगा। नोएडा में लगातार पांचवीं बार परंपरा, कला एवं संस्कृति के मनोरम माहौल में सरस अजीविका मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की थीम लखपति एसएचजी दीदी की निर्यात क्षमता का विकास होगा। मेला 21 फरवरी से 10 मार्च तक सेक्टर 33 ए के नोएडा हाट में आयोजित होगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) के समर्थन से इस सरस आजीविका मेला 2025 में ग्रामीण भारत की शिल्प कलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा व डीएम मनीष कुमार वर्मा मेले के संबंध में विभिन्न जानकारी दी।
इंडिया फूड कोर्ट
सरस आजीविका मेले में इस बार महत्त्वपूर्ण इंडिया फूड कोर्ट में देश भर के 20 राज्यों की 80 उद्मी गृहणियों का समूह अपने प्रदेश के प्रसिद्ध क्षेत्रिय व्यंजनों के स्टाल लगाएंगी। जिसमें हर प्रदेश के क्षेत्रिय व्यंजनों के स्वाद का आनंद प्राप्त होगा। इस बार देशभर से 400 से अधिक लखपति दीदियां सरस मेले की खास मेहमान बनेंगी। स्वाति शर्मा ने बताया कि सरस आजीविका मेला 2025 में कुछ उत्कृष्ट प्रदर्शन जो हेंडलूम, साड़ी और ड्रेस मेटिरियल में विभिन्न राज्यों से हैं उन्हें शामिल किया गया है। जिसमें आंध्र प्रदेश से कलमकारी, आसाम का मेखला चादर, बिहार से कॉटन और सिल्क, छत्तीसगढ़ से कोसा साड़ी, गुजरात से भारत गुंथन एंड पैचवर्क, झारखंड से तासर शिल्क एंड कॉटन आदि हैं। इसके साथ ही हेंडीक्राफ्ट, ज्वेलरी और होम डेकोर के प्रोडक्ट्स का स्टाल भी लगाया जाएगा। मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सरस आजीविका मेले के दौरान देश भर के 31 राज्यों के हजारों उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा यह एक मुहिम की शुरुआत की गई है, जिससे कि हस्तशिल्पियों और हस्तकारों को कोरोना के बाद एक बार फिर से अपनी रोजगारी शुरु करने का मौका मिल सके।