
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: महिला उन्नति संस्था द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कासना स्थित सावित्रीबाई फुले इंटर कालेज में शिक्षा की ज्योति से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही शिक्षिकाओं को महान शिक्षिका सावित्रीबाई फुले सम्मान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की आयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष धीरज कुमारी ने कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले ने बेटियों की शिक्षा को लेकर जीवन पर्यन्त संघर्ष किया और 18 बालिका स्कूलों की स्थापना की थी। इस लिए आज बालिका दिवस पर महिला शिक्षिकाओं को सावित्री बाई फुले सम्मान दिया गया। अर्चना शिरोमणि ने बताया कि बालिका दिवस के अवसर पर बच्चियों के लिये निबंध प्रतियोगिता एवम ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें लगभग 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया विजेता छात्राओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में संस्थापक डाक्टर राहुल वर्मा, महासचिव अनिल भाटी, मीडिया प्रमुख दीपा रानी, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर वंदना सिंह, स्कूल प्रिन्सिपल प्रीति फोगट, पुष्पा सिंह आदि लोग मौजूद थे।