-कई अन्‍य लोग भी उपचार के लिए पहुंचे अस्‍पताल
-सभी को पेट में दर्द, उल्‍टी व लूज मोशन की हुई दिक्‍कत

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: मोमोज खाना एक बार फ‍िर लोगों की जान पर भारी पड़ गया। मोमोज खाने से दादरी में एक परिवार के 10 लोग बीमार हो गए। साथ ही मोमोज खाने से कुछ अन्‍य लोग भी बीमार हुए हैं। बीमार हुए सभी को पेट में दर्द, उल्‍टी व लूज मोशन की हुई दिक्‍कत हुई। उपचार के लिए सभी को सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। एक व्‍यक्ति की तबीयत अधिक खराब हुई, उपचार के लिए उसे दूसरे अस्‍पताल में रेफर किया गया। वार्ड नंबर 14 के सभासद मोहम्‍मद आरिफ ने मोमोज विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मोमोज बन रहा खतरा
मोहम्‍मद आरिफ ने बताया कि परिवार के लोगों ने रॉयल स्‍वरूप मोमोज वाले के यहां से मोमोज मंगाया था। जिसे खाने के कुछ देर बाद सभी की तबीयत खराब हो गई। मोहल्ले के कुछ अन्‍य लोग भी मोमोज खाने से बीमार हुए हैं। ज्ञात हो कि मोमोज खाने से पूर्व में भी ग्रेटर नोएडा में कई लोग बीमार हुए थे। जिसमें एक डाक्‍टर भी थे। इन लोगों ने आंटी मोमोज के यहां से मोमोज खाया था। घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम ने दुकान पर पहुंचकर नमूना एकत्र किया था।