-26 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है बाराही मेला
-मेले में पहली बार आयोजित होगा जलपरी का शो
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: शिव मंदिर सेवा समिति के द्वारा पिछले 26 वर्षों से लगातार एतिहासिक प्राचीन बाराही मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 13 दिवसीय मेले का आयोजन एक से 13 अप्रैल तक होगा। मेले का आयोजन प्रतिदिन शाम को 5 बजे से रात 2 बजे तक होगा। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही मेले में झूले, मारूति सर्कस, जादू का शो, मीना बाजार, कवि सम्मेलन के साथ ही ईनामी कुश्ती दंगल का भी आयोजन होगा। कुश्ती 101 रुपए से लेकर एक लाख 51 हजार रुपए तक की होगी। मेले में लाखों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।
Greater Noida: प्राचीन एतिहासिक बाराही मेले का 1 अप्रैल से होगा आयोजन,13 दिन तक आयोजित होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम।आयोजन की जानकारी देते आयोजक @GreaterNoidaW pic.twitter.com/RBfGEaYy0f
— The News गली (@The_News_Gali) March 30, 2026
पहली बार जलपरी शो
समिति के अध्यध चौधरी धर्मपाल भाटी प्रधान ने बताया कि मेला आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार मेले की थीम सोशल मीडिया और संस्कार रखी गई है। थीम पर स्कूल के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया मेले में पहली बार जलपशी का शो भी होगा। समिति के महामंत्री ओमवीर बैंसला ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही मेला परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी भी लगवाई गई है। कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल ने बताया कि मेले में ईनामी कुश्ती दंगल का प्रयोजन मोहन बाबा ट्रस्ट दिल्ली के द्वारा किया जाएगा। मीडिया प्रभारी मूलचंद्र शर्मा ने बताया कि मेले में 2 अप्रैल को शेख चिल्ली व रुखसाना की महफिल आयोजित होगी। साथ ही मेले में ग्रामीण परिवेश से जुड़ी विभिन्न वस्तुएं भी प्रदर्शित की जाएगी। इस अवसर पर बिजेंद्र, चौधरी जगदीश भाटी, सुभाष शर्मा, राजवीर शर्मा, विनोद भाटी, पवन जिंदल, मदन शर्मा, हरिकिशन, ज्ञानेंद्र, योगेश अग्रवाल, रवि भाटी, भीम खारी, अज्जू भाटी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
