-अपने आप को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर चला दी थी गोली
-घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जांच के दौरान ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ शातिर बदमाश मौत से हो गई। बदमाश का पूरा नाम संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ मौत है। अपने आप को घिरता देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। पुलिस के द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा, चोरी की चैन, होंडा सिटी कार और अन्य सामान बरामद किया है।

दर्ज हैं 27 मुकदमें
पुलिस ने बताया जलपुरा बिजली घर के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध होंडा सिटी कार रुकी नहीं बल्कि भागने लगी। पुलिस ने उसका पीछा किया। जलपुरा के पास पानी भरा होने के कारण कार उसमें फंस गई। बदमाश को लगा कि पुलिस उसे पकड़ लेगी, बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि संजीव उर्फ सनी पर नोएडा और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और NDPS एक्ट जैसे संगीन अपराधों में 27 मामले दर्ज हैं।
