
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय बिसरख पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला व संचालन जिला महासचिव मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय से निर्देशित कार्यक्रम करने मात्र से ही हमारे कर्तव्य की इतिश्री नहीं हो जाती है, जब तक हम गांव, नगर, शहर और सोसायटियों में नए कार्यकर्त्ता और पुराने कोंग्रेसियों को नहीं जगायेंगे उनको मुख्य धारा की राजनीति में राजनैतिक जिम्मेदारी नहीं देंगे तब तक हमारा तय लक्ष्य हमसे दूर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान कमेटी में निष्क्रिय पदाधिकारियों की पहचान कर ली गई है। अब उन्हें अन्य राजनीतिक कार्यों में लगाया जाएगा। उनके स्थान पर दूसरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ब्लॉक, नगर, जिला संगठन में स्थान दिया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र
दीपक भाटी ने कहा की अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष ही मज़बूत कांग्रेस की नींव का पत्थर होगा। मगर अधिकार के साथ-साथ जिम्मेदारी भी साथ में मिली है लिहाज़ा हम सभी को एकजुट होकर समर्पण और संघर्ष करना है। आम सभा बैठक में प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर व नोएडा उपाध्यक्ष ललित अवाना ने भी संगठन सृजन पर अपने विचार कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे। बैठक में कृष्णा देवी, सुरेश चंद शर्मा, गणेश प्रजापति, पंकज शर्मा, प्रबुद्ध जोशी, विपिन त्यागी, कपिल शर्मा, रोहित शर्मा, गौरव वशिष्ठ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मुकेश शर्मा, पुरुषोत्तम नागर, महाराज सिंह नागर, गौतम अवाना, ललित अवाना, निशा शर्मा, कल्पना सिंह, उर्मिला चौधरी, रिज़वान चौधरी, वसील अहमद, धरम सिंह बाल्मीकि, सूबेदार सतपाल फौजी, रघुराज शर्मा, देवेश चौधरी, गौतम सिंह, नितीश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।