-विधायक तेजपाल नागर के काम को ग्रामीणों ने सराहा
-पिछले कुछ सप्‍ताह के दौरान दादरी विधानसभा में 10 करोड़ से अधिक का शुरू हुआ काम

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दादरी विधानसभा के विभिन्‍न गांवों में विकास कार्य तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। विधायक तेजपाल नागर के प्रयास से पिछले कुछ सप्‍ताह में ही लगभग 10 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है। सोमवार को भी विभिन्‍न गांवों को जोड़ने के लिए 118.89 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्‍यास विधायक तेजपाल नागर ने किया। इससे क्षेत्र में सड़कों के विकास को नई गति मिल रही है। सड़क बनने से विभिन्‍न गांवों के लोगों को फायदा होगा। सड़क का शिलान्‍यास होने पर ग्रामीणों ने तेजपाल नागर का आभार जताया।

कई गांवों को होगा फायदा
नई बनने वाली सड़क दादरी बिसाहड़ा से रनौली लतीकपुर तक लगभग 1.30 किलोमीटर, सीदीपुर से चौना मार्ग तक लगभग 1.850 किलोमीटर और महाराणा प्रताप मूर्ति से काली मंदिर मार्ग तक लगभग 0.500 किलोमीटर बनाई जाएगी। इन सभी परियोजनाओं पर 118.89 लाख खर्च होगा। इस अवसर पर तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा के समग्र विकास हेतु सड़क, जल, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक प्रगति को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धीर राणा जी, मंडल अध्यक्ष भिखारी सिंह, एचके शर्मा, अमरीश भाटी, जिला पंचायत सदस्य मनोज सिसोदिया, लीले प्रधान, अमन सिंह, देवेंद्र प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, सत्ते प्रधान, बुद्ध प्रकाश प्रधान, रिंकू प्रधान सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।