-जिलाध्यक्ष ने कहा महिला का नकाब जबरदस्ती खींचना अशोभनीय
-कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री का मांगा इस्तीफा
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बिहार के हिजाब विवाद पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया है। समाजवादी महिला सभा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला अभ्यर्थी का हिजाब खींचने के मामले में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। घटना को सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने अशोभनीय बताया है। कार्यकर्ताओं ने मामले में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। सुधीर भाटी ने कहा कि बिहार मुख्यमंत्री नतीश कुमार द्वारा सार्वजनिक मंच पर एक महिला के नकाब को जबरदस्ती खींचना अशोभनीय है एवं महिला गरिमा के विरुद्ध है। बिहार मुख्यमंत्री के इस कृत्य से देश की प्रत्येक महिला का अपमान हुआ है।
कृत्य की निंदा
समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ शशि यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंच पर एक महिला का हिजाब खींचकर उन्होंने देश की आधी आबादी को अपमानित करने का काम किया है। कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के कृत्य की निंदा करने के बजाय भाजपा और एनडीए दलों के नेता महिलाओं के प्रति अपमानजनक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला के सम्मान को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव, कृशान्त भाटी, सुनील भाटी, शहनाज़ ख़ान, अनीता चौहान, विजेंद्री यादव, अक्षय चौधरी, नवीन भाटी, विनोद लोहिया, विक्रम टाइगर, रुखसार बेगम, संजीदा बेगम, शिमला सागर, दिलसना, मीना, विनीता पाल, सोनम यादव, प्रीती सिंह, विनीत यादव, गजेन्द्र यादव, अमित रौनी, सत्यप्रकाश नागर, हैप्पी पंडित, विपिन सैन, रामशंकर भास्कर, विपिन नागर, अंकित नागर, मनदीप भाटी, जावेद अंसारी, जयसिंह चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
