-सीवर से मीथेन गैस निकलने के कारण झुलस गया युवक
-घटना के बाद से लोगों को सता रहा है डर
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: शहर के सेक्टर 36 में एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी को सोचने को विवश कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा कैसे हुआ यह समझने में भी लोगों को काफी समय लगा। घटना का कारण जानकर लोग हैरान हैं। उपचार के लिए युवक को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों का कहना है कि यह घटना अन्य लोगों के साथ भी हो सकती है।
यह था कारण
सेक्टर 36 में सुनील प्रधान रहते हैं। जब घटना हुई तो उनका बेटा बाथरुम में था। जांच के बाद सामने आया कि बाथरुम की शीट से मीथेन गैस निकलने से आग लगी और युवक झुलस गया। गैस इतनी तेज गति से निकली की शीट भी टूट गई। लोगों का कहना है कि प्राधिकरण ने मीथेन गैस निकलने के लिए विभिन्न स्थानों पर पाइप लगाए थे। वर्तमान में अधिकतर स्थानों पर यह पाइप जाम है। इसस कारण गैस नहीं निकल पाती है। लोगों ने प्राधिकरण अधिकारियों से मांग की है कि गैस निकलने के लिए लगाए गए पाइप को दुरुस्त कराया जाए।
