-थार के नीचे फंसी बाइक को 5 किलोमीटर तक घसीटा
-पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार करने के बाद गाड़ी की सीज
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: शौक पूरा करने के लिए 15 लाख रुपए की थार खरीद ली, टशन दिखाने के लिए उसमें 2 लाख रुपए का चौड़ा टायर भी लगवा दिया, लेकिन पेट्रोल डलवाने के लिए पैसा नहीं था। पेट्रोल के 4 हजार रुपए बचाने के लिए थार चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। थार सवार बेखौफ दबंग ने थार के नीचे फंसी बाइक को भी लगभग 5 किलोमीटर तक घसीटा। सूचना के बाद पुलिस ने पीछा कर थार चालक हर्ष को गिरफ्तार कर गाड़ी सीज कर दी।
Greater Noida: थार में 4 हजार का पेट्रोल डलवाने के बाद बिना पैसा दिए चालक भागा। कई गाड़ियों को मारी टक्कर। नीचे फंसी मोटर साइकिल को 5 किलोमीटर तक घसीटा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी की सीज @noidapolice @GreaterNoidaW pic.twitter.com/NNvLBjd7iz
— The News गली (@The_News_Gali) February 28, 2026
यह थी घटना
थार चालक हर्ष मूल रूप से सिकंदराबाद का रहने वाला है। उसने अपनी थार में बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूममानिकपुर गाव के पास पेट्रोल टंकी से लगभग 4 हजार रुपए का पेट्रोल डलवाया। उसने ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही। सेल्समैन कुलदीप जैसे ही मशीन लेने के लिए गया चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा। कुलदीप ने मोटर साइकिल से उसका पीछा किया। थार सवार ने कुलदीप की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी।कुलदीप नीचे गिर गया लेकिन उसकी मोटर साइकिल थार के नीचे ही फंस गई। कुलदीप को चोट आई, उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पीछा कर पुलिस ने थार चालक को कोट चौकी के पास गिरफ्तार किया।
