-पानी की पाइप लाइन टूटने से आई दिक्कत
-सोसायटी के लोगों ने व्यवस्था पर खड़ा किया सवाल
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में आए दिन कोई न कोई परेशानी सामने आ जाती है। बुधवार को लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी के लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी न आने से सोसायटी के 29 टॉवरों में रहने वाले लगभग 7 हजार लोग परेशान हो गए। लोगों की परेशानी को देखते हुए पानी के लिए सोसायटी में पानी का टैंकर मंगाना पड़ा। एक बाल्टी पानी लेने के लिए सोसायटी के लोग कई मंजिल नीचे तक आए। वहीं सोसायटी में रहने वाले कुछ लोगों ने खरीदकर पानी मंगाया।
Greater Noida: पानी को तरसे लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी के हजारों परिवार। गंगाजल सप्लाई की लाइन टूटने से हुई दिक्कत। लोगों की परेशानी को देखते हुए सोसायटी में मंगाना पड़ा पानी का टैंकर @OfficialGNIDA @dmgbnagar @GreaterNoidaW @UPGovt pic.twitter.com/xpb0GSXjH1
— The News गली (@The_News_Gali) February 18, 2026
इस कारण हुई परेशानी
पानी न आने की शिकायत लोगों ने मेंटेनेंस प्रबंधन से की। शुरू में लोगों को लगा कि सोसायटी में ही कोई दिक्कत हो गई है। सोसायटी के लोगों की लगातार शिकायत आने के बाद मेंटेनेंस प्रबंधन ने बयान जारी किया। मेंटेनेंस प्रबंधन का कहना है कि सोसायटी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा गंगाजल पानी की सप्लाई की जाती है। पानी की पाइप लाइन टूटने के कारण सप्लाई नहीं आई। मरम्मत कार्य पूरा होने तक दिक्कत रहेगी। मेंटेनेंस टीम ने सोसायटी के लोगों से अपील की है कि पानी को एकत्र कर रख लें और पानी का संयमित उपयोग करें।
