-आग लगने के कारण जला फ्लैट में रखा अधिकतर सामान
-सोसायटी के लोगों में बिल्डर प्रबंधन के प्रति भारी नाराजगी
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की मिग्सन अल्टिमो सोसायटी एक बार फिर चर्चा में है। सोसायटी में लगभग एक माह में आग लगने की तीन घटनाएं हुई हैं। बुधवार को आग लगने से सोसायटी के फ्लैट में रखा सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि आग लगने से परिवार का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ। सोसायटी में लगातार आग लगने की घटनाओं के बाद सामने आया है कि वहां पर फायर सेफ्टी मानक पूरे नहीं हैं। फायर सेफ्टी मानक पूरे नहीं होने के कारण सोसायटी के लोगों में बिल्डर के प्रति भारी नाराजगी है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की मिग्सन अल्टिमो सोसायटी के एक फ्लैट में लगी आग, काफी सामान जलकर हुआ राख। लोगों का आरोप है कि 15 दिन के अंदर तीसरी बार फ्लैट में आग लगी। फायर अलार्म व अन्य उपकरण काम नहीं किए @dmgbnagar @cfonoida @GreaterNoidaW pic.twitter.com/XIqpNtwC8M
— The News गली (@The_News_Gali) April 1, 2026
सुबह लगी आग
सोसायटी के सन-5 टावर के फ्लैट नंबर 906 में बुधवार सुबह आग लग गई। फ्लैट से निकलने वाले धूंए को देखकर सोसायटी के लोग सतर्क हो गए। मौके पर पहुंचकर सोसायटी के लोगों ने देखा कि फ्लैट के बेडरूम में आग लगी थी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में आग पूरे फ्लैट में फैल गई। जब तक फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची लोगों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फायर सेफ्ट मानक पूरे नहीं होने के कारण सोसायटी प्रबंधन के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कराया गया है।

