द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट में सांस्कृतिक उत्सव आकृति 2.0 का आयोजन किया गया। यह उत्सव उत्साह ऊर्जा और रचनात्मकता का शानदार संगम रहा। कार्यक्रम में पैनाश (नृत्य), सुरमयी (गायन), पेंटोपिया (चित्रकला) और टाइटन ट्रायल्स जैसे विभिन्न आयोजनों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने छात्रों की प्रतिभा को खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान बैंड परफॉर्मेंस, जैमिंग सेशन और डीजे स्टार्री नाइट प्रॉम ने माहौल को और भी जीवंत और यादगार बना दिया। आयोजन की सफलता में वीपी टंडन, आरके टंडन एवं रीमा टंडन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर लक्ष्य टंडन की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष यादव (इंचार्ज, साइबर सेल, ग्रेटर नोएडा) एवं विशिष्ट अतिथि ओमित पंवार थे।


