द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के तकनीकी नवाचार, रचनात्मक एवं छात्रों की गुणवत्ता को प्रोत्साहित करने के उददेश्य नॉलेज पार्क स्थित द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में दो दिवसीय अन्तर्विद्यालयी द्रोण-टेकफेस्ट का आयोजन किया गया। फेस्ट मे 8 तकनीकी व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमे एनसीआर के कालेजों की 117 टीमों के 502 बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रथम एवं द्वितीय दिन डा0 सतीश कुमार (सहायक निदेशक खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार) एवं डा0 हरीश कुमार (डीन छात्र कल्याण एनआईटी दिल्ली) तथा संस्थान की निदेशक डा0 संगीता मंगेश कार्यकर्ते ने मुख्य अतिथियो एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान करते हुये उनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

विजेता हुए पुरस्‍कृत
प्रतियोगिता के प्रत्येक प्रोजेक्ट का मूल्यांकन टीम के द्वारा बहुत बारीकी किया गया। टीम ने अध्ययन करने के उपरान्त प्रतियोगिता में सफल प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं के नाम की घोषणा की। 8 प्रतियोगिताओं के प्रथम विजेता छात्रों को 5100 रुपए का नगद पुरस्‍कार एवं प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया गया। प्रतियोगिताओं के द्वितीय विजेता छात्रों को 3100 तथा तृतीय विजेता टीम को 2100 रुपए का नगद पुरस्‍कार, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा छात्रों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की उपनिदेशक प्रो0 संघमित्रा वी अरोरा, प्रशिक्षण एवं नियुक्ति अधिकारी रेनू दुआ एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त मे संस्थान के कुलसचिव डा0 शैलेश कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।