-मंत्री मंडल विस्‍तार में इन नामों पर लग सकती है मोहर
-एक सप्‍ताह में हो सकता है उत्‍तर प्रदेश मंत्रीमंडल का विस्‍तार

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: उत्‍तर प्रदेश मंत्रीमंडल के विस्‍तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसमें विधायक तेजपाल नागर का नाम भी चर्चा में आया था लेकिन उस पर संकट के बादल छा गए हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है संगठन में मजबूत पकड़ व ऊपर तक पैरवी न होने के कारण तेजपाल नागर का नाम सूची से बाहर हो गया है। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से दो नाम मंत्री पद की सूची में सबसे आगे चल रहे हैं। पहला नाम सहारनपुर के नकुड़ से विधायक मुकेश चौधरी व दूसरा नाम अशोक कटारिया का है। दोनों को मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है।

जनता के बीच पकड़
विधायक तेजपाल नागर की सादगी के लोग दीवाने हैं। जनता के बीच उनकी अच्‍छी पकड़ भी है। इसी पकड़ की बदौलत ही उन्‍होंने एक लाख 38 हजार वोटों से चुनाव जीता था। यह जीत प्रदेश में गिनती की सबसे बड़ी जीतों में शामिल थी। लेकिन राजनीती में आगे बढ़ने के लिए संगठन में मजबूत पकड़ के साथ ही बड़े नेता की पैरवी भी जरूरी होती है, इस मामले में तेजपाल नागर पीछे हैं। ऐसे में मंत्री पद पाना उनके लिए दूर की कौड़ी होगी। अशोक कटारिया व मुकेश चौधरी को संगठन में अच्‍छी पकड़ा का ईनाम मंत्री पद के रूप में जल्‍द मिल जाएगा। अशोक कटारिया पहले भी मंत्री रह चुके हैं।