-मेले में विभिन्‍न प्रतियोगिता का होगा आयोजन
-सभी प्रतियोगिता की विजेता टीमों को किया जाएगा पुरस्‍कृत

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय नववर्ष संवत 2083 शुभारंभ  के अवसर पर भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के तत्‍वाधान में भारतीय पर्व आयोजन समिति भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव उमंग 2083 करेगी। उमंग मेले का आयोजन 19 से 22 मार्च तक सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क, ग्रेटर नोएडा में होगा।  मेले में प्रतिदिन स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताओं के साथ साथ विभिन्न सांस्क्रतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 20 मार्च को चंद्रा म्यूजिक द्वारा तथा 21 मार्च को शारदिया सांस्कृतिक समिति द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।  साथ ही 21 मार्च को कुलदीप आर्य द्वारा देश भक्ति गीत तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने बताया कि हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात पहले नवदुर्गों से प्रारम्भ होता है और यह पूर्णतः वैज्ञानिक, शास्त्र सम्मत और प्रकृति के अनुकूल है । लगभग 57 ईसा पूर्व, प्रसिद्ध सम्राट विक्रमादित्य ने शकों पर अपनी जीत के उपलक्ष्य में इस कैलेंडर प्रणाली की स्थापना की थी। तब से, विक्रम संवत कैलेंडर को हिंदू नववर्ष सहित महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों की गणना से जटिल रूप से जोड़ा गया है।

हवन के साथ होगा शुभारंभ
समिति के संयोजक सौरभ बंसल ने बताया कि 19 मार्च को हवन के साथ उमंग उत्सव प्रारम्भ होगा तथा उस दिन रंगोली, मिले सुर मेरा तुम्हारा – एकल एवं पञ्च परिवर्तन प्रोजेक्ट, पोस्टर प्रतियोगिता, 20 मार्च को चित्रकला, मेहंदी एवं मिले सुर मेरा तुम्हारा -समूह, 21 मार्च को इंद्रधनुष व एकल नृत्य तथा रविवार 22 मार्च को समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगीं। मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि 20 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक चिरंजीव , 21 मार्च को सह प्रान्त प्रचारक आनन्द मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। सह संयोजक प्रो विवेक कुमार ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में अजय टम्टा , केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता में कुलदीप शर्मा, विवेक अरोरा, चरणजीत नागर, मुकेश शर्मा, गुड्डी तोमर, बीना अरोरा, संगीता सक्सैना, मीनाक्षी माहेश्वरी, देवीशरण शर्मा, राजेश बिहारी, शिव ओम शर्मा, ललित शर्मा, महेंद्र उपाध्याय, दुर्गेश्वरी सिंह, राजेंद्र सोनी, किसलय, भोला, अरविंद साहू, डॉ आरती शर्मा, रविनाथ, ज्योति सिंह, नेहा, ब्रजमोहन, अनिल तायल ,दीपा कुमारी आदि लोग मौजूद थे।