द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में शिव मंदिर ट्रस्ट और गोल्फ फॉरेस्ट कम्युनिटी टीम ने मिलकर विजयादशमी महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय और अहंकार पर मर्यादा की विजय का संदेश एक बार फिर गूंजा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर थे। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन से धर्म, सत्य और मर्यादा का मार्ग दिखाया, वैसे ही हमें भी अपने जीवन में बुराई, अन्याय और अहंकार का त्याग कर अच्छाई और सद्गुणों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों की मधुर स्वर लहरियां और जय श्रीराम के उद्घोष ने श्रद्धालुओं को दिव्य आनंद से भर दिया।

निकाली गई सुंदर झांकी
कार्यक्रम में भगवान राम की झांकी और रथयात्रा आकर्षण का केंद्र थी। महोत्सव की सबसे मनमोहक झलक श्री राम रथयात्रा थी। जिसमें राम, सीता माता, लक्ष्मण और हनुमान की भूमिका निभाते बच्चों ने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के दौरान रावण् का दहन भी किया गया। पुतले के जलते ही आकाश में आतिशबाजी छा गई और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारों की जयघोष की। सभी को संदेश दिया गया कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंत में सत्य और अच्छाई की जी होती है। इस अवसर पर सुंदर सिंह, प्रशांत धामा, अशोक चौधरी, गौरव शर्मा, अरविंद अहलावत, आसू राणा, अशोक बालियान, गौरव सिंह, मनीष चौधरी, ब्रजकुमार सांगवान, मोहन भाटी, सत्या प्रकाश, आशीष मिश्रा, निशांत सक्सेना, राजनीश यादव, प्रियंका गेरा, सौरव सिंह, नेहा यादव, मोनिका गोयल, संदीप पांडे, भूपेश चौरसिया, अमित चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
