-कार्यशाला में 200 से छात्रों ने लिया हिस्‍सा
-पुरानी चीजों के बेहतर उपयोग की छात्रों को दी गई जानकारी

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क 3 स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में HCL Lending Hands Foundation के सहयोग वेस्ट मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्रों को कचरा प्रबंधन प्रणाली के बारे में अहम जानकारी मिली। कार्यक्रम संस्थान की निदेशक कंचन कुमारी तथा प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यशाला में 200 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कचरा प्रबंधन प्रणाली की स्पष्ट समझ विकसित की। कार्यशाला में छात्रों ने खराब चीजों की मदद से गमले व विभिन्‍न प्रकार की आकृतियाँ तैयार की।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विद्यार्थियों ने बिसलेरी पानी की बोतलों के ढक्कनों से सुंदर गमले और पशु आकृतियाँ बनाईं। साथ ही दही व आइसक्रीम के कप से आकर्षक बोर्ड तैयार किए तथा पुराने चार्जर और ई-वेस्ट से टाइल्स का निर्माण किया। कंचन कुमारी ने पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में सतत एवं पर्यावरण हितैषी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. हीमा शर्मा ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण का जिम्मेदार दूत बनने का संदेश दिया। कार्यशाला सभी के लिए एक शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुई।