द न्यूज गली, नोएडा : थाना फेस एक क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिर गई। अत्यंत गंभीर हालत मे उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।

हरौला गांव का मामला
पुलिस ने बताया कि हरौला गांव में रहने वाली काजल उम्र 24 वर्ष नामक महिला ने बीती रात को अपने घर पर छत से छलांग लगा दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों के अनुसार महिला ने आत्महत्या की नियत से छत से छलांग लगाई है। वहीं महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी छत से नीचे गिर गई है। पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।