
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय तिलपता पर अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांव, सेक्टर व सोसायटी महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी व दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर व संचालन डॉक्टर संगीता रावल ने किया।
महिलाओं को दिया सम्मान
गजेन्द्र मावी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार ने महिलाओं की सरकार में भागीदारी का कोटा पर बिल लाकर उनको सम्मान देने का कार्य किया। आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ कर देश को आगे बढ़ाने के कार्यों में कार्य कर रहीं। नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाएँ अपने को सुरक्षित मानती हैं। महिला मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष रजनी तोमर ने कहा की भाजपा ने द्रौपदी मूर्मू को राष्ट्रपति एवं रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेश चौधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, राजबाला चौधरी, डॉक्टर संगीता रावल, शशि कौशिक, राजकुमारी शर्मा, सविता गुर्जर, मुकेश भाटी, अनिता गौतम, बिन्नी शर्मा, कुमुद शर्मा, अपर्णा त्रिपाठी, बीना शुक्ला, उषा वत्स, लता दुबे, अरुण शर्मा, ज्योति सिं,ह अनीता सिसोदिया, संगीता तिवारी, रीना सिंह, बॉबी देवी, सरोज अरोड़ा, ममता शर्मा आदि महिलाएँ उपस्थिति रही।