-महिला शक्ति उत्थान मंडल द्वारा कई वर्ष से कराया जा रहा सामूहिक विवाह
-अगले वर्ष 22 फरवरी को सामूहिक विवाह कराने का निर्णय
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: महिला शक्ति उत्थान मंडल की महिलाओं के द्वारा पिछले कई सालों से गरीब परिवार के लड़के-लड़कियों की शादी कराई जाती है। हर जोड़े को गृहस्थी का सामान भी दिया जाता है। संगठन की महिलाओं ने 2026 में कराए जाने वाले सामूहिक विवाह की तैयारियों को लेकर बैठक नॉलेज पार्क स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में की। सभी ने 22 फरवरी को सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया। विवाह का आयोजन डेल्टा वन कम्युनिटी सेंटर में होगा। बैठक के दौरान मौजूद संगठन की महिलाओं को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई। महिलाओं ने कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाने का निर्णय लिया।

होगी हर रस्म
बैठक में निर्णय लिया गया कि शादी की हर रस्म को विधि विधान पूर्वक मनाया जाएगा। समिति की रूपा गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह में 20 फरवरी को हल्दी और मेहंदी का प्रोग्राम दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल नॉलेज पार्क में होगा। कार्यक्रम को और भव्य रूप में मनाने के लिए सभी महिलाओं ने अपनी-अपनी सलाह दी। कंचन, लक्ष्मी,प्रतिभा, गुड्डी वर्मा,सरोज तोमर, पिंकी त्रिपाठी, प्रियंका चौहान,नीरा डांगुर, शांति त्रिपाठी,रमा शर्मा, सुशीला गड़ोदिया, विनीता सिंह, अंजू पुंडीर, सुमन, ज्योति सिंह, सुजाता व अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
