द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने विश्व कैंसर दिवस पर दनकौर में स्थित वृद्धाश्रम में स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर का आयोजन किया। संगठन के द्वारा शिविर का आयोजन यथार्थ अस्‍पताल के सहयोग से लगाया गया। शिविर में  राष्ट्रीय प्रवक्ता शालिनी सिंह और राष्ट्रीय प्रसार अध्यक्ष डॉ वंदना सिंह उपस्थित थीं। शालिनी सिंह ने वृद्धाश्रम में उपस्थित सभी बुजुर्गों से बात कर उनका विस्तृत हाल लिया और बताया कि संस्था महिलाओं और समाज के कल्याण के लिए कार्य करती है और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर जागरूकता शिविर आयोजित करती रहती है। डॉ वंदना सिंह ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता रहती है। संगठन ने आगे भी शिविर लगवाने का आश्‍वासन दिया।