
-प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को सराहा
-ईटा एक सेक्टर में वरिष्ठ नेता बृजपाल राठी के आवास पर भी आयोजित हुआ कार्यक्रम
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन जिले में 1110 बूथों पर किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की बात को गंभीरता से सुना। घर घर अभियान के तहत प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी उपलब्धियों के विषय में बताते हुए पत्रक पुस्तिका भी वितरित की गई। ईटा एक सेक्टर में भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल राठी के आवास पर भी जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर बृजपाल राठी, सुनील भाटी, बिजेंद्र सिंह भाटी, संजीव भाटी, राजेंद्र राव, दीपक भाटी, सतवीर बंसल, बूथ अध्यक्ष गौरव राठी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कीर्तिमान किया स्थापित
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने ज़ेवर के माडलपुर नंगला बंजारा के बूथ 322 पर मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ सुना। ज़ेवर और जहाँगीरपुर क़स्बे में घर घर संपर्क अभियान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर संपर्क अभियान जनपद के 1110 बूथों उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों के कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्हीं को लेकर जन-जन तक पहुंच कर हम सब कार्यकर्ता 8 साल बेमिसाल की उपलब्धियों को घर घर जाकर साझा करने का काम कर रहे हैं। यह अभियान सशक्त प्रदेश और समर्थ भारत की ओर एक और मजबूत कदम है। इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा, सतेन्द्र नागर, सुनील भाटी, पवन नागर, पवन रावल, कर्मवीर आर्य, वीरेन्द्र भाटी, अरुण प्रधान, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, विकास चौधरी, अमित पंडित, राहुल सहित अन्य लोग मौजूद थे।