-वीरेंद्र सिंह उपाध्‍यक्ष व मूलेश कुमार शर्मा बने महासचिव
-सदस्‍यों ने किया सेक्‍टर की समस्‍याओं के निदान का वादा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्‍टर फाई-3 में आरडब्‍ल्‍यूए की नई कार्यकारिणी गठन के लिए बैठक हुई। लोगों ने चुनाव कराने की बजाए सर्वसम्‍मति से नई कार्यकारिणी के चयन पर सहमति जताई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्‍मति से योगेश भाटी को अध्‍यक्ष चुना। पूर्व कर्नल वीरेंद्र सिंह को उपाध्‍यक्ष व मूलेश कुमार शर्मा को महासचिव चुना गया। चुनी गई नई कार्यकारिणी को सभी ने माला पहनाकर बधाई दी। कार्यकारिणी के सदस्‍यों ने सभी का आभार जातया और सेक्‍टर की सभी समस्‍याओं को हल कराने का वादा किया।

सभी के सहयोग का वादा
सेक्‍टर में धर्मेंद्र भाटी व दीपक शर्मा को आरडब्‍ल्‍यूए का संरक्षक चुना गया। साथ ही अंकित नागर को कोषाध्‍यक्ष,  सिद्वार्थ, संजीव भाटी व राहुल कुमार को कार्यकारिणी का सदस्‍य चुना गया। अध्‍यक्ष चुने जाने पर योगेश भाटी ने कहा कि सेक्‍टर के लोगों ने उन पर जो विश्‍वास जताया है उसके लिए सभी के आभारी हैं। सेक्‍टर की सभी समस्‍याओं को हल कराने के लिए सेक्‍टर की कार्यकारिणी पूरी निष्‍ठा से काम करेगी। जल्‍द ही बैठक का आयोजन कर सेक्‍टर में व्‍याप्‍त समस्‍याओं की सूची बनाई जाएगी। उन समस्‍याओं को हल कराने के लिए आरडब्‍ल्‍यूए का एक प्रतिनिधि मंडल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात करेगा।