द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा व जिला मंत्री गजन भाटी के नेतृत्व में विकास खंड दनकौर के अध्यक्ष एवं मंत्री पद के लिए निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए रवि भाटी और ब्लॉक मंत्री पद के लिए मनीषा मथुरिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विरोध में किसी अन्‍य का नामांकन प्राप्‍त न होने पर दोनों प्रत्‍याशियों का निर्विरोध चयन हो गया। साथ ही साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए डाक्‍टर भूपेन्द्र नागर,ब्लॉक संयुक्त मंत्री पद पर जितेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष जगवीर शर्मा,संघटन मंत्री ममता शर्मा का भी निर्विरोध चयन हुआ। नए पदाधिकारियों को अध्‍यापकों ने बधाई दी।  
     
जारी रहेगा संघर्ष
ब्लॉक अध्यक्ष रवि भाटी व ब्लॉक मंत्री मनीषा मथुरिया ने संघ में पूर्ण आस्था के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री को शुभकामनाएँ देने के साथ कहा कि संघ में निःस्वार्थ अध्यापकों की सेवा करने वाले साथियों की आवश्यकता है। ज़िलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के शिक्षकों का सबसे बड़ा संगठन है।  यह शिक्षकों के अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ता रहा है। आगे भी शिक्षकों के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जिलामंत्री गजन भाटी ने कहा कि हमारे संघ का प्रत्येक पदाधिकारी शिक्षक हित में कार्य कर रहा है। इस अवसर पर संरक्षक इलम सिंह नागर, अशोक शर्मा, ब्लेराम नागर, हेमराज शर्मा, विनोद ठाकुर,स्मिता सिंह, सतीश पीलवान, रामकुमार शर्मा, शशि मिश्रा, सीमा तिवारी, अतुल उपाध्याय, निर्मला त्यागी, राजन मलिक, सुरेश नागर, समरेश रावल, सतीश नागर, कुलदीप नागर ,जगवीर शर्मा सहित अन्‍य अध्‍यापक मौजूद थे।