द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : आज सोमवार को किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव से मुलाक़ात की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा विकास प्रधान ने कहा की पिछले दिनों बिजनौर शादीपुर पानीपत खटीमा मार्ग पर अवैध टोल बनाने के विरोध मे पंचायत हुई थी। इसी सम्बन्ध में आज एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव से अवैध टोल को हटवाने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिया की भारत सरकार की गाइडलाइन का हर हाल में पालन किया जायेगा। 60 किलो मीटर से कम की दूरी पर टोल नहीं लगाया जाएगा। संगठन ने 10 किलोमीटर के दायरे मे आने वाले गावो के किसानो को टोल फ्री करने की मांग की है। जिस पर चेयरमैन ने भारत सरकार के अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने को कहा है। जल्द ही सरकार से प्रस्ताव बनाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस मौक़े पर आलोक नागर, कृष्ण नागर, लौकेश भाटी आदि लोग मौजूद रहे।
