द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित ग्‍लोबल कॉलेज में वार्षिक महोत्‍सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों के साथ ही स्‍टाफ ने भी हिस्‍सा लिया। छात्रों ने विभिन्‍न कार्यक्रम की सुंदर प्रस्‍तुति दी। नाटक के माध्‍मय से अंध विश्‍वास के प्रति समाज को जगाने का भी काम किया। सभी ने छात्रों की प्रस्‍तुति को सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के अध्‍यक्ष डाक्‍टर विनोद सिंह, प्राचार्य डाक्‍टर लोकेश शर्मा, उपप्राचार्य डाक्‍टर अर्चना सिंह व मुख्य अतिथि इंग्लिश गुरु सीवी वत्स व उषा वत्स ने किया।

विवेक से ले निर्णय
कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां छात्रों के द्वारा प्रदर्शित की गई। जिसमें कला संकाय तथा प्रबंधन के विद्यार्थियों ने अंधविश्वास के प्रति समाज को जागृत करने के लिए नाटक का मंचन किया। संदेश दिया कि हमें किसी भी स्थिति में अंधविश्वास को स्वीकार नहीं करना चाहिए। हमेशा विवेक से निर्णय लेना चाहिए। कला संकाय की छात्रा ने कथक नृत्य की प्रस्तुति देकर  समां  बांधा दिया। इस वर्ष की चल वैजयंती ट्रॉफी कला संकाय के विद्यार्थियों ने प्राप्त की। इस अवसर पर डाक्‍टर शैलेंद्र सिंह ,अजय कुमार शर्मा, डाक्‍टर निखिलेश चंद्र शर्मा , समृद्धि सिंह, गौरंगी, स्वेता सिंह, चंचल, अजय शर्मा,वंदना, लोकेश सिंह, सचिन त्यागी, संजय मिश्रा सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।