द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में डांडिया नाइट और माता की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने दोस्‍तों के साथ हिस्‍सा लिया। गरबा और डांडिया की धुनों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। छात्र, शिक्षक और स्टाफ ने पारंपरिक संगीत, नृत्य और उत्सव के रंगों का आनंद लिया। छात्रों ने अपने उत्साह और सांस्कृतिक भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्रों के साथ ही शिक्षक और स्टाफ ने पारंपरिक संगीत, नृत्य और उत्सव के रंगों का आनंद लिया। छात्रों ने अपने उत्साह और सांस्कृतिक भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभी ने कार्यक्रम का देर रात तक आनंद उठाया। विश्वविद्यालय में माता की चौकी के दौरान छात्रों और गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया। छात्र-छात्राओं ने देवी मां से अपने उज्जवल भविष्य की कामना की, और भक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर जय माता दी का उद्घोष किया और भक्ति का आनंद लिया। आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था, बल्कि भारतीय परंपराओं से जुड़ने का एक अनमोल अवसर भी था।