द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नोएडा सेक्टर 73 स्थित ग्राम सर्फाबाद में ऐतिहासिक बाबा शीतला गोल्ड कप भारत केसरी दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में विभिन्‍न स्‍थानों से आए पहलवानों ने हिस्‍सा लिया। सभी ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र शक्ति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देशभर से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के पहलवान शामिल थे।

जीबीयू में कर रहे पढ़ाई
शक्ति सिंह,  गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्‍होंने भारत केसरी भार वर्ग (75 किलोग्राम से अधिक) में यह सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया। शक्ति ने न केवल खेल में अपनी कुशलता का परिचय दिया, बल्कि अपनी पढ़ाई में भी अच्छे हैं। यह उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। जीत दर्ज करने पर बौद्ध अध्ययन संकाय के सभी शिक्षकों ने शक्ति सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी