– हरित HR नीतियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल
– सतत विकास की दिशा में HR की भूमिका महत्वपूर्ण

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित लॉयड बिजनेस स्‍कूल में एचआर कॉन्क्लेव 7.0 का आयोजन किया।  जिसका विषय सस्टेनेबल एच आर: एक हरित भविष्य के लिए सशक्त कार्यबल का निर्माण था। कार्यक्रम एचआर सक्सेस और एनआईपीएम (NIPM) दिल्ली NCR चैप्टर के सहयोग से संपन्न हुआ। कॉन्क्लेव में देशभर के 30 से अधिक प्रतिष्ठित संगठनों से एचआर विशेषज्ञों ने भाग लिया। दो महत्वपूर्ण पैनल चर्चाओं के माध्यम से एचआर विशेषज्ञों ने सस्टेनेबल HR प्रथाओं, हरित कार्यबल निर्माण और कॉर्पोरेट क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रमुख पैनलिस्ट के रूप में संजुक्ता विश्वास, हर्ष राज जैन,  डाक्‍टर बिस्वभूषण बेहरा, बृजेश नारंग,  निशा सीडी कुरुप, प्राची चौहान, दिव्या मिश्रा, हरदीप सिंह भामरा, अमिताभ चतुर्वेदी, डाक्‍टर कृष्ण चैतन्य झा, वीवी अडेहर अरोड़ा, रश्मि लेखेरा और दीपमाला मूरजानी ने हिस्‍सा लिया। पैनल चर्चाओं में प्रमुख कॉरपोरेट लीडर्स, CHROs, और एचआर रणनीतिकारों ने अपने विचार साझा किए और संगठनों में हरित HR नीतियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

पर्यावरण के प्रति जिम्‍मेदार
लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की ग्रुप डायरेक्टर  डाक्‍टर वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि एक संगठित और स्थायी कार्यबल का निर्माण केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाले समय की अनिवार्यता है। सतत विकास की दिशा में HR की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी नीतियां और प्रक्रियाएं न केवल व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करें, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदार हों। एनआईपीएम  ने लॉयड बिजनेस स्कूल के छात्रों के साथ मिलकर एनआईपीएम स्टूडेंट्स चैप्टर का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण पहल की घोषणा डाक्‍अर आरपी ओझा, चेयरमैन, NIPM दिल्ली चैप्टर ने की। यह स्टूडेंट्स चैप्टर छात्रों को मानव संसाधन प्रबंधन क्षेत्र में नई संभावनाओं से जोड़ने और उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा।