द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : जारचा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नंगला चमरू गांव में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कलयुगी चाची ने ही अपने भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करवाई थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह हुुई थी घटना
11 फरवरी को ग्राम नंगला चमरू में पीड़ित के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। फायरिंग में पीड़ित भतीजा घायल हो गया था। घटना के संबंध में थाना जारचा पर पीडित के चाचा द्वारा केस दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान षडयंत्र में शामिल पीड़ित की चाची को गिरफ्तार किया गया है।

चाची नीतू है बेहद शातिर
पकड़ी गई आरोपी चाची नीतू बेहद शातिर है। उसने अपने पति हरेन्द्र भाटी को भी गुमराह किया है। नीतू की उम्र 33 वर्ष के करीब है। वह लंबे समय से फायरिंग की प्लानिंग कर रही थी।