द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्‍टर विकास प्रधान के नेतृत्व मे ग्रेटर नोएडा के परीचौक पर पहलगाम आतंकवादी घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में बड़ी संख्‍या में लोग शामिल हुए। सभी ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना करार दिया। विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और सरकार से मांग की कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।

नजीर बने कार्रवाई
डाक्‍टर विकास प्रधान ने कहा की पहलगाँव की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। घटना में शामिल सभी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई कर नज़ीर पेश की जानी चाहिए। जिससे देश के दुश्मनों को सबक़ मिल सके। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा की भारत सरकार को दहशतगर्दों के ख़िलाफ़ शख्‍त एक्शन लेना होगा और पाकिस्तान को सबक़ सिखाना होगा। राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और चारों तरफ़ ग़ुस्सा है। इस अवसर पर संजय कसाना, लोकेश भाटी, कृष्ण नागर, आलोक नागर, अर्चना सिंह, विनोद मलिक, सरोज भाटी, राजकुमार, शुभम चेची, अशोक भाटी, आशु, मनीष नागर, निक्की भाटी, कपिल कसाना, हरेंद्र नागर, जगत ,अनुज नागर, कननू जाट, भारत नागर, विनोद कसाना, जय चेची, नरेंद्र भाटी, हरेंद्र तोंगड़, रवि नागर, शिवम चेची सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।