-कैंप कार्यालय पर हुई किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा की बैठक
-संगठन को मजबूत करने का भी लिया निर्णय

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा की बैठक ग्रेटर नोएडा कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता हाजी हारून ने की। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मे 30 जुलाई को जेवर के साबोता अंडर पास पर महापचायत का निर्णय लिया गया है। साथ ही हर जगह संगठन को मजबूत करने व जल्‍द ही दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय महापंचायत करने का भी निर्णय लिया गया।

सभी मुख्‍यालय पर होगी पंचायत
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्‍टर विकास प्रधान ने कहा कि बैठक में सभी जिला मुख्यालयों पर पंचायत कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। जहां संगठन कमजोर है वहां मज़बूत बनाकर गांव स्तर की कमेटियों का गठन किया जाएगा। संगठन की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुषी सिंधु तेवतिया ने कहा की सगठन में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को जोडना, शिक्षा, चिकित्सा, रोज़गार को लेकर जिला मुख्यालय पर जल्द महापंचायत होगी। किसान मज़दूर की समस्या का निराकरण कराना ही संगठन की प्राथमिकता है। इस मौके पर प्रताप नागर, विनय तालान, बालकिशन प्रधान, संजय सिंह, सतेंद्र फौजी, नफीस मेवाती, रविंद्र प्रधान, ऋषि पाल कसाना, संजय कसाना, विनोद मलिक, नासिर प्रधान, आशु, पूनम भाटी, निरंजा सिंह, गौफी, निटू गुर्जर, अरूण प्रधान, राहुल चौधरी, राकेश सिंह, लीलू, ज़ुल्फ़िकार तोमर, शिवम तोमर, सरोज भाटी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।