द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: महर्षि पतंजलि इंटरनेशनल योग विद्यापीठ के संस्थापक योगऋषि स्वामी कर्मवीर महाराज के नेतृत्‍व में डेल्टा एक सेक्‍टर के मॉडर्न स्कूल में छह दिवसीय योग शिविर की शुरुआत हुई। सुबह पांच से सात बजे तक शिविर एक जून तक चलेगा। शिविर में पहले दिन विशेष प्रणायाम महायोग क्रिया के बारे में जानकारी दी गई। कर्मवीर महाराज ने कहा कि भागदौड़ और प्रदूषण से भरी जीवनशैली में हमें कम से कम 2 घंटे नित्य योग-प्राणायाम करना चाहिए। अगर किसी कारणवश आप ऐसा नही कर पा रहे हैं तो आपके लिए प्राणायाम की महायोग क्रिया बहुत उपयोगी है। इसमें हम प्रणायाम की 4-5 विधियों को एक साथ करके बड़ा स्वास्थ्य लाभ ले सकतें हैं।

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श
कार्यक्रम का कुशल संचालन बिजेंद्र आर्य ने किया। आयोजक समिति से सतेंद्र नागर आर्यबन्धु ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्‍या में शहर के लोग उपस्थित हुए है। शाम को प्रतिदिन 4 से 7 बजे तक आर्यदीप पब्लिक स्कूल सेक्‍टर गामा-2 में कर्मवीर महाराज द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श भी दिया जा रहा है। शिविर में पूर्व जज जय प्रकाश नागर, एके अरोड़ा, शिवकुमार आर्य, मनोज यादव, धर्मबीर प्रधान, देवेंद्र टाईगर, वीरेश भाटी, चमन शास्त्री, ईं० श्यामवीर भाटी, मांगेराम प्रधान, चमन शास्त्री, पूर्व प्रधान महेंद्र आर्य, कमल सिंह आर्य, हरवीर पहलवान सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।