-कलक्‍ट्रेट में अधिकारियों के साथ की बैठक
-निस्‍तारण के लिए अधिकारियों को दिया 5 केस

द न्‍यूज गली, नोएडा नोएडा: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्‍य अर्चना मजूमदार ने गुरुवार को जिले का दौरा किया। नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ वार्ता की। साथ ही महिलाओं के साथ भी वार्ता कर उनकी समस्‍याओं को सुना। महिलाओं को आश्‍वासन दिया कि उनकी समस्‍याओं का निस्‍तारण जल्‍द कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं से संबंधित मामलों के निस्‍तारण में तेजी लाई जाए। पूर्व में निस्‍तारित किए गए मामलों में उन्‍होंने संतोष जताया।

अधिकारियों को सौंपे 5 केस
अर्चना मजूमदार की अध्यक्षता में पुलिस उपायुक्‍त महिला सुरक्षा सुनीति एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्‍टर-6 नोएडा में हुई। महिलाओं से संबंधित मामलों पर गंभीरता से चर्चा हुई। वहीं दूसरी तरफ कलक्ट्रेट सूरजपुर में सदस्य राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश डाक्‍टर हिमानी अग्रवाल की अध्यक्षता में संबन्धित अधिकारियों के साथ बैठक और जनसुनवाई हुई। जनसुनवाई में पिछले केस का फॉलोअप लिया गया साथ ही 5 नए केस को संबंधित अधिकारी को निस्तारण के लिए दिया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस उपायुक्त ( महिला सुरक्षा) सौम्या सिंह, उप जिला अधिकारी वेद प्रकाश पांडे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।