द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की महामेधा गली में एक नाबालिग लड़की का शव फंदे से लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है।

बुलंदशहर की रहने वाली थी मृतक
मृतक लड़की की पहचान 13 वर्षीय के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर जिले की रहने वाली थी और यहां सूरजपुर में अपनी मौसी के घर रहने आई हुई थी। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, मौसा और मौसी दोनों नौकरी पर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तो लड़की को कमरे में रस्सी के फंदे से लटका पाया।

किराए पर रहते है मौसा मौसी
जिस मकान में यह घटना हुई, वह किराए का बताया जा रहा है, जहां लड़की के मौसा और मौसी रहते हैं। पुलिस अब लड़की की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही, परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।