![](https://www.thenewsgali.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-10-at-7.05.08-PM.jpeg)
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम मनाया गया। यह दिन भारतीय वैज्ञानिक डाक्टर सीवी रमन द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव की याद में मनाया जाता है। जिससे भौतिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया और उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डाक्टर मयंक गर्ग, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डाक्टर संजय यादव, एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग के प्रमुख डाक्टर ओपी चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
प्रतियोगिता का हुआ
कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,। जिसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी (2024-25) को समर्पित किया गया। प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक समझ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,। इस अवसर पर डॉ. मयंक गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति रुचि जगाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. संजय यादव ने विज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के युग में विज्ञान और तकनीक ही देश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बना सकते हैं।