द न्यूज गली, नोएडा : थाना फेस-2 पुलिस ने अवैध गांजे की बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 11 किलो गांजा और 38 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

थाना फेस-2 पुलिस के मुताबिक, भूड़ा तिराहा, सेक्टर-81 के पास से पांच अभियुक्तों संतोष गुप्ता, शौकीन, सोनू, अफसर और मौ. इरफान को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से कुल 11 किलो अवैध गांजा और 38 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि ये लोग गांजे की अवैध तस्करी और बिक्री का काम करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

संतोष गुप्ता (54 वर्ष), मूल निवासी ग्राम कुमरपुर, जिला मैनपुरी, फिलहाल सेक्टर-4 नोएडा में फूटपाथ पर रहता है।

शौकीन (34 वर्ष), निवासी बुलंदशहर, फिलहाल जैतपुर खड्डा कॉलोनी, दिल्ली।

सोनू (30 वर्ष), निवासी बदरपुर, दिल्ली, फिलहाल सेक्टर-142 नोएडा के पीछे कच्ची कॉलोनी में रहता है।

अफसर (33 वर्ष), निवासी बुलंदशहर, फिलहाल जैतपुर खड्डा कॉलोनी, दिल्ली।

मौ. इरफान (36 वर्ष), निवासी बदायूं, फिलहाल शिव शक्ति इंक्लेव, फेस-2 नोएडा।