द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार एवं डीसीपी महिला सुरक्षा और एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थानों की महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
अधिकारों के प्रति किया जागरूक
इस अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा टीम ने गांवों, सोसाइटीज, लेबर कॉलोनियों व बाजारों में जाकर स्थानीय महिलाओं और बच्चियों से संवाद किया और उन्हें उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार के अपराध को चुपचाप सहना नहीं चाहिए, बल्कि तत्क्षण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर मदद लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान महिला टीम द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम जागरूकता, और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति के पंपलेट वितरित किए गए और निम्न हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में विस्तार से बताया गयार।
महिला हेल्पलाइन 1090
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076
साइबर हेल्पलाइन 1930
आपातकालीन सेवा 112
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
वन स्टॉप सेंटर 181
महिला सुरक्षा टीम ने सभी महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि अपराध चाहे छोटा हो या बड़ा, उसे छुपाना नहीं बल्कि उसका विरोध करना और कानून की मदद लेना सबसे जरूरी है। इस अभियान का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना व महिलाओं को आत्मनिर्भर व सतर्क बनाना है।
