-प्रदेश के साथ ही जिला स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
-किसानों को हक दिलाने के लिए जल्द होगा बड़ा आंदोलन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने संगठन का विस्तार किया है। प्रदेश के साथ ही जिला स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी है। प्रदेश कार्यकारिणी में शुभम भाटी को प्रदेश महासचिव, सतवीर गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमोद भाटी, फुरकान राणा, देवेंद्र सहलोत और वीरपाल को प्रदेश सचिव पद की अहम जिम्मेदारी दी गई। बिनेश रावल को जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर बनाया गया। डेल्टा दो सेक्टर में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों को माला पहनाकर प्रमाण पत्र दिया गया। संगठन में अहम पद पाने वाले कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया और संगठन को मजबूती देने के लिए जी जान से काम करने की बात की।

एकजुट होने की आवश्यकता
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कहा कि देश में किसान विरोधी सरकार है, हम सब को एकजुट होकर मुद्दों पर लड़ने की जरूरत है। इसे देखते हुए संगठन विस्तार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसानों की मांग लंबे समय बाद भी पूरी नहीं हुई है। अधिकारी हर बार सिर्फ आश्वासन ही देते हैं। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए जल्द ही व्यापक स्तर पर आंदोलन होगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता निगम , अध्यक्ष पश्चिम प्रदेश ललित भाटी, चौधरी रोहित, रविन्द्र त्यागी, रसोहन वीर, नीरज भाटी, विशाल नागर, सत्येंद्र नागर, नरेश रावल, देवेन्द्र, पवन चौधरी, रमेश रावल, धर्मवीर सिंह, विक्रम सरपंच, विकल सिंह, हरविंदर सिंह, आजाद प्रधान, संजय भाटी, पुनीत, मदन यादव, राजेश,अंकुर, विजय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
