-राज्य महिला आयोग की सदस्य डाक्टर मीनाक्षी भराला ने किया औचक निरीक्षण
-वृद्ध आश्रम से 42 वृद्धजन को किया जाएगा स्थानांतरित
द न्यूज गली, नोएडा: देश में नोएडा अपनी चकाचौंध बिखेर रहा है, इस चकाचौंध के बीच नोएडा में रहने वाले रईसजादों का एक अमानवीय चेहरा भी सामने आया है। उनके द्वारा यह अमानवीयता किसी अन्य के साथ नहीं बल्कि अपने बुजुर्ग मॉ-बाप के साथ की जाती थी। उन्हें घर से दूर वृद्ध आश्रम में रखने के लिए आश्रम संचालक को डोनेशन के नाम पर लाखों रुपए दिए जाते थे। एक शिकायत के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य डाक्टर मीनाक्षी भराला ने आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम सी-5, सेक्टर 55 नोएडा का औचक निरीक्षण किया तो चौकाने वाला मामला सामने आया।
भर आई आंख
औचक निरीक्षण में पाया गया कि वृद्धजनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है तथा समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उनका उपचार नहीं किया जाता है। साथ ही आश्रम में वृद्ध जनों के लिए मूलभूत सुविधा बिल्कुल सही नहीं थी, वृद्ध जनों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और न ही किसी भी वृद्धि को पहने हेतु कपड़े दिए जाते हैं। आश्रम में उन्हें बांध कर भी रखा जाता था। वहां रहने वालों ने बताया कि 2.5 लाख रूपये डोनेशन तथा 20000 रूपये सिक्योरिटी एवं प्रत्येक माह 10 से 12 हजार रुपए वसूलते हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि यह वृद्ध आश्रम को किसी भी प्रकार की शासन या प्रशासन द्वारा स्वीकृत नहीं दी गई है। यह वृद्ध आश्रम पूर्ण रूप से अवैध है। यहां पर रहने वाले 42 वृद्धजन सरकार वृद्ध आश्रम में शिफ्ट करने के बाद इसे सील कर दिया जाएगा।

