-यूपी सरकार से चयनित अल्पसंख्यक छात्रों को दी गई छात्रवृत्ति
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय ने 29वां स्थापना व जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के साथ मिलकर विश्वविद्यालय ने विश्व अल्पसंख्यक दिवस मनाया गया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शारदा ग्रुप की ट्रस्टी प्रियंका जैन ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी युक्ति पांडेय का स्वागत किया। यूपी सरकार से चयनित अल्पसंख्यक छात्रों को कार्यक्रम के दौरान छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर अब्दुल राशिद अंसारी, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉ अनुज जैन, ईश्वर चंद जैन, ज्योति आचार्य ,महेश जैन, एसडीएम सदर चारुल यादव, एसडीएम दादरी अनुज नेहरा, आदि को विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता और प्रो चांसलर वाईके गुप्ता शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
हर धर्म का सम्मान
युक्ति पांडेय ने कहा कि शारदा विश्वविद्यालय विविधता और समावेशन की भावना को आत्मसात करता है। जो हमारे देश के उस मूल विचार को प्रतिबिंबित करता है, जहां विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं, जातियों और धर्मों की समृद्ध विरासत में विविधता में एकत का भाव जीवित है। हमारा संविधान समानता के सिद्धांत को बनाए रखता है और अपने नागरिकों के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करता। इसी दृष्टिकोण के साथ, शारदा विश्वविद्यालय अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देता है और विविधता का उत्सव मनाते हुए एक सामंजस्यपूर्ण और समावेशी परिसर वातावरण को बढ़ावा देता है। हमारा देश हर धर्म का सम्मान करता है, और हमारा संविधान अल्पसंख्यकों को भी अधिकार और महत्व प्रदान करता है।
छात्रों को सशक्त बनाना है उद्देश्य
विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि हम ऐसे संस्थान से जुड़े हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शारदा विश्वविद्यालय का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सशक्त बनाना, उन्हें अपने सपनों की ओर अग्रसर करना और समाज में परिवर्तन लाने के लिए तैयार करना है। यह यात्रा उतनी ही रोमांचक है जितनी चुनौतीपूर्ण, और हम सभी का सामूहिक प्रयास इसे ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मेरी शिक्षा जैन स्कूल में हुई और मैं कर्म व तन से जैनिज्म को फॉलो करता हूं। मैं जैनी होने के नाते सभी धर्मो का सम्मान करता हूं। जिंदगी में जैन धर्म के नियमों का अनुसरण करता हूं। परिसर में जैन स्टडी सेंटर है जो बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में एडीसीपी अशोक सिंह, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सीईओ प्रशांत गुप्ता, शारदा अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट रिषभ गुप्ता, रजिस्ट्रार डाक्टर विवेक कुमार गुप्ता, वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा, प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद, डीन डाक्टर आरसी सिंह, डीन भुवनेश कुमार, पीआर डायरेक्टर डाक्टर अजित कुमार समेत विभिन्न विभागों डीन और एचओडी मौजूद थे।
