
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डाक्टर शशि यादव के नेतृत्व में छापरौला गांव में में पीडीए जनपद पंचायत का आयोजन कर महिलाओं के हितों पर चर्चा की गई। शशि यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला असुरक्षित महसूस कर रही हैं। आज देश भर में महिलाओं और बेटियों के साथ अत्याचार की घटना में वृद्धि हो रही है। भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में महिला और बेटियों के उत्थान एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेक योजना चलाई गई थी और उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया गया था।
महिला हित था सर्वोपरि
समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव सुनीता यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के हितों को सर्वोपरि रखा है। उन्हें सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने के लिए कार्य किए गए थे। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में महिलाएं समाजवादी पार्टी से जुड़ रही हैं। इस मौके पर ममता यादव, सुरेंद्र नागर, अनिल यादव, अक्षय चौधरी, विपिन सैन, अंजली श्रीवास्तव, सुमित पंडित, सुशील नागर, सत्यपाल प्रजापति, सोनू यादव, सवीता यादव, कमंत यादव, संगीता यादव, सत्तों गोस्वामी, कुसम, गीता मावी, दिशू भारद्वाज, नंदनी यादव, डॉली यादव, अनामिका श्रीवास्तव, प्ररेणा यादव, लवीश यादव आदि मौजूद रहे।