द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बलिया लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे गुरुवार ग्रेटर नोएडा पहुंचे। सपा कार्यकर्त्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के ग्रेटर नोएडा स्थित आवास पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीति और तानाशाही के चलते आज देश एवं प्रदेश बदहाल स्थिति में पहुँच गया है। दिनों-दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। बढ़ता भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की असफलता है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा सम्प्रदायवाद और जातिवाद को बढ़ावा दे रही है। भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता अब उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहती है। संविधान बचाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को हटाना अति आवश्यक है।
जुट जाएं कार्यकर्ता
सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ जुट जाएं। इस मौके पर पंडित पीताबंर शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी, कृशान्त भाटी, जिला महासचिव सुधीर तोमर, दीपक भाटी देवटा, सुनीता यादव, रोहित मत्ते गुर्जर, अमित रौनी, अशोक शर्मा, अनूप तिवारी, विनय शर्मा, इंजी.गजेंद्र यादव, परमानंद शर्मा, अभिषेक भाटी, सागर तंवर आदि मौजूद थे।
