द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भ्रष्टाचार के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सदर तहसील में भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो, के नारे के साथ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सदर तहसील में किसानों के साथ हो रहे शोषण व भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शन करने वालों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रतीत सिंह चौहान को सौंपा। धरने की अध्यक्षता बाबा घम्मी सिंह गुर्जर व संचालन मास्टर दिनेश नागर ने किया।

यह लगाया आरोप
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर का कहना है कि सदर तहसील पर किसानों के साथ शोषण हो रहा है। आरोप लगाया कि तहसील के कर्मचारीयों के द्वारा स्थानीय किसानों से मुआवजे की फाइल,वारिसान दाखिल खारिज, जमीन की पैमाइश आदि कार्यों को करने के नाम पर किसानों को परेशान किया जाता है। जिलाध्यक्ष (युवा) गौरव भाटी ने कहा कि यदि जल्द कि भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। इस अवसर पर आलोक नागर, बलराज हूंण, दिनेश नागर, डाक्‍टर दीपक शर्मा, प्रेमराज भाटी, प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी,गौरव भाटी, ब्रह्मा नागर, मलखान सिंह यादव, रोहतास नागर सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।