द न्यूज गली, नोएडा: थाना सेक्टर 58 में एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोग के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

वर्ष 2024 में हुई शादी
थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को कीर्ति सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 62 स्थित एक सोसाइटी में रहती हैं। महिला के अनुसार उनकी शादी हिंदू रीति रिवाज से वर्ष 2024 में डॉक्टर रोहित कुमार सिंह के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के समय से उनके पति रोहित, ससुर अरुण कुमार सिंह, सास गीता सिंह, ननद रश्मि सिंह और पूजा सिंह उनके साथ दहेज को लेकर मारपीट कर रही है।

50 लाख की मांग
महिला के अनुसार ये लोग दहेज में 50 लाख रुपए की रकम और कार की मांग कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसके ससुराल वालों ने उसे जमकर पीटा। इस घटना में उनका दांत टूट गया तथा गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया की महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।